फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administrative officer caught taking bribe of Rs 2200

Nainital News: प्रशासनिक अधिकारी को 2200 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer caught taking bribe of Rs 2200
रामनगर (नैनीताल)। विजिलेंस टीम ने रामनगर के एआरटीओ में छापा मारकर प्रशासनिक अधिकारी को 2200 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने करीब तीन घंटे तक एआरटीओ कार्यालय में जांच-पड़ताल भी की।
विज्ञापन


शिकायत पर विजिलेंस टीम के सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में टीम शुक्रवार दोपहर एआरटीओ कार्यालय पहुंची। टीम ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या को ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में 2200 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। सीओ मनराल ने बताय कि शिकायकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था। ऐसे में सर्तकता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच करने पर मामला प्रथमदृष्टया सही मिलने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच की जाएगी। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है
विज्ञापन




एआरटीओ के बाहर मची खलबली
विजिलेंस टीम की कार्रवाई से कार्यालय में खलबली मच गई। विभिन्न लोगों की फाइल लेकर घूम रहे दलाल भी अचानक गायब हो गए। मामले में एआरटीओ संदीप वर्मा से संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed