{"_id":"60b1028b35858645600da1fae8ad8876","slug":"administration-of-medicine-practitioner-rallied-to-protest-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के छापे के विरोध में दवा व्यवसायी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के छापे के विरोध में दवा व्यवसायी लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमानी रोकने पर होने वाली कार्रवाई का विरोध करना अब व्यवसायियों की आदत में शुमार हो गया है। प्रतिबंध के बावजूद मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से बिक रहीं शेड्यूल एच वन की दवाओं की बिक्री को ड्रग विभाग रोकने में नाकामयाब साबित हो रहा है।
विज्ञापन
नैनीताल में बुधवार को डीएम ने एक दवा की दुकान पर छापा मारा तो हल्द्वानी में दवा व्यवसायी छापे के विरोध में लामबंद हो गए और सभी मेडिकल स्टोर बंद करा दिए।
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का एलान किया है। वहीं, रामनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र गर्ग ने बताया कि इसके विरोध में बुधवार को रामनगर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
लगभग दो माह पूर्व डीएम दीपक रावत ने बेस अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में कुछ प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बिना डाक्टर के पर्चे पर हुई थी और कोई रिकार्ड नहीं था।
डीएम ने दुकान सीज करा दी थी। दुकान सीज होने के विरोध में मेडिकल स्टोर स्वामियों ने दुकानें बंद कर दी थी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और मेडिकल स्टोर स्वामी जिलाधिकारी से भी मिले थे।
बुधवार को डीएम ने नैनीताल में एक दुकान में छापा मारा तो दुकान स्वामी लाइसेंस नहीं दिखा सके। दूसरे के लाइसेंस पर दवा की दुकान चल रही थी।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कांडपाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, पंकज कंसल, उमेश जोशी, बिन्नी अग्रवाल, शेखर सनवाल समेत कई दवा व्यवसायियों ने बैठक की और दुकानें बंद करने का ऐलान किया।
दोपहर लगभग तीन बजे से दवा की दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष पंत ने बताया कि डीएम के छापे के विरोध में दुकानें बंद कराई गईं हैं।