फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration, Corporation launched encroachment campaign on Nainital Road

Nainital News: नैनीताल रोड पर प्रशासन, निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Administration, Corporation launched encroachment campaign on Nainital Road
हल्द्वानी। नगर निगम ने प्रशासन-पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर व्यापार कर रहे अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। गंदगी फैलाने पर निगम ने 10400 रुपये जुर्माना वसूला और आठ कब्जेदारों का चालान भी किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर निगम की टीम ने तिकोनिया से लेकर नगर निगम के पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया। टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पिकअप सामान जब्त कर नगर निगम में रखवा दिया। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। उधर नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान कर 10400 रुपया वसूल किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन




नगर निगम की पेड पार्किंग में किसके इशारों पर लग रहे हैं ठेले-फड़
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी के पास नगर निगम की पेड पार्किंग में अतिक्रमणकारियों ने ठेले, फड़ लगा दिए हैं। कई जगह टिन के खोखे तक रख दिए हैं। मामले में निगम के अधिकारी जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण सुशीला तिवारी अस्पताल के पास जाम लग रहा है। नगर निगम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। पार्किंग वाले क्षेत्र में दोनों ओर ठेले और फड़ लग गए हैं। ठेकेदार की ओर से निगम में इसकी शिकायत भी की गई है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी इन्हें नहीं हटा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से खाली कराई गई एफटीआई के पास की जमीन पर ठेले और फड़ लग रहे हैं। अतिक्रमणकारियों ने एचएन इंटर कॉलेज से लेकर एफटीआई रोड तक फुटपाथ भी कब्जा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed