फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration, Corporation launched encroachment campaign on Nainital Road...

Nainital News: तबीयत में सुधार नहीं होने पर गर्भवती को किया डिस्चार्ज, फिर किया भर्ती

Mon, 13 May 2024 06:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 13 May 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Administration, Corporation launched encroachment campaign on Nainital Road...
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को पहाड़पानी निवासी गभवर्ती की तबीयत में सुधार नहीं होने के बावजूद छुट्टी दे दी गई। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ के हस्तक्षेप पर महिला को दोबारा भर्ती किया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पहाड़पानी निवासी रूपा पांच महीने की गर्भवती हैं। दो दिन पहले उल्टी होने पर वह महिला अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से दवा देकर उन्हें भेज दिया गया। घर जाकर भी आराम नहीं मिला और तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो रूपा शनिवार को फिर महिला अस्पताल पहुंची जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि इस दौरान उनका चेकअप नहीं किया गया। अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुआ। रविवार सुबह डॉक्टर के आने पर उन्होंने इस बारे में शिकायत की। कहा कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है और तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। यहां इलाज होगा कि नहीं या कहीं और दिखाना होगा। महिला का कहना है कि इतना कहने पर डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इधर पिता हेम चंद्र ने सीएमओ और विधायक को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर रूपा को दोबारा भर्ती किया गया। इसके बाद मरीज से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने को कहा गया जो दो दिन से भर्ती होने के बाद भी कराया नहीं गया था।
विज्ञापन









सीएमओ का फोन आने के बाद जानकारी मिली। गर्भवती महिला का उचित इलाज करने और अल्ट्रासाउंड करने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है। सुबह जिस डॉक्टर ने डिस्चार्ज किया था, फिलहाल उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊषा जंगपांगी, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed