{"_id":"574dd9b94f1c1b0a46108c53","slug":"adg-vc-to-review-each-case-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी में एडीजी को प्रत्येक केस की समीक्षा करने के दिए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी में एडीजी को प्रत्येक केस की समीक्षा करने के दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी एमए गणपति पैराशूट पोस्टिंग पर एसएसपी बनने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है। मंगलवार को देहरादून से वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधीनस्थ अधिकारियों से बातचीत के दौरान ये तथ्य सामने आए। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने यहां तक बोल दिया कि एक जिले में तीन बार पोस्टिंग का मतलब वसूली करना है। उनका इशारा कुमाऊं रेंज में तैनात हुए एक अधिकारी पर था।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के पुलिस अधीक्षकों की तैनाती के लिए प्रदेश के पुलिस प्रमुख से पूछा तक नहीं गया है। सीधे गृह विभाग से तैनाती कर दी गई है। यहां तक कि एक जिले में दो बार पहले रहे अधिकारियों को राजनीतिक दबाव के चलते फिर उसी जिले का प्रमुख बना दिया गया है।
मंगलवार को डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षकों को अलग अलग टास्क दिए। उन्होंने पैराशूट पोस्टिंग (सीधे गृह विभाग की तैनाती) वाले अधिकारियों पर बगैर नाम लिए तीखा प्रहार किया। एडीजी की तरफ इशारा करते हुए डीजीपी ने पैराशूट पोस्टिंग वाले अधिकारियों की एक एक केस की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इमानदार आईपीएस के रुप में चर्चित डीजीपी ने बड़े साफगोई से पैराशूट अधिकारियों पर तीखा वार किए। अच्छा कार्य करने पर उन्होंने नैनीताल पुलिस की सराहना भी की। कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के बीच मंगलवार की वीडियो कांफ्रेंसिंग की बातें काफी चर्चा में रही।