फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action taken against 20 shops, challan of one lakh rupees

Nainital News: 20 दुकानों पर कार्रवाई, एक लाख का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 20 shops, challan of one lakh rupees
हल्द्वानी। नियमों को दरकिनार कर बिना सुरक्षा उपकरण के गली-गली खुलीं पटाखों की दुकानों का पुलिस और फायर विभाग ने निरीक्षण किया। 20 दुकानों में खामियां मिली। एक लाइसेंस पर कई दुकानें चलती मिलीं तो सड़क घेरकर भी पटाखे बिकते मिले। मुखानी पुलिस ने खामियां मिलने पर दस दुकानदारों का एक लाख रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के साथ टीम ने रामलीला ग्राउंड के साथ ही कालाढूंगी रोड पर दुकानों को चेक किया। कमलुवागांजा पहुंची टीम ने दस दुकानों को चेक किया। यहां एक दुकान के लाइसेंस पर चार दुकानें लगी थीं। छह दुकानदारों ने अपनी दुकान बढ़ाकर सड़क पर लगा ली थी। सीएफओ के निर्देश के बाद मुखानी एसओ दिनेश जोशी ने दस दुकानदारों का 10-10 हजार का चालान भी काटा।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर एफएसओ मिंदरपाल सिंह की टीम, टीपीनगर पुलिस चौकी के साथ पहुंची। यहां बिना लाइसेंस के पटाखे की दुकान संचालित मिली। इनको तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया। यहां चार दुकानों को हटाया भी गया। इसके अलावा धान मिल रोड, पीली कोठी में भी छह दुकान को चेक करते हुए यहां पानी के ड्रम, अग्निशामक यंत्र रखवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
शहर में चेकिंग अभियान के तहत टीमों को लगाया गया। 20 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई हुई। दस का चालान भी मुखानी पुलिस से कराया गया। सोमवार को भी अभियान जारी रहेगा। - गौरव किरार, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed