{"_id":"6a2336e2454ac57d3a0a3ad0","slug":"accused-of-molesting-a-teenager-released-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-7362-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किशोरी से छेड़छाड़ का अभियुक्त रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किशोरी से छेड़छाड़ का अभियुक्त रिहा
Sat, 06 Jun 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। वर्मा कॉलोनी में एक 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया लेकिन अभियुक्त को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
सुबह लगभग नौ बजे 15 वर्षीय किशोरी वर्मा कॉलोनी में अपने घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोसी ने उसे जबरन अपने कमरे में खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से बचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।