फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of forgery fled abroad

जालसाजी का आरोपी विदेश भागा

Wed, 17 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 17 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी पुलिस की जांच के डर से विदेश भाग गया है। आरोपी पर छात्रों से जालसाजी के तहत करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। भुक्तभोगियों को आशंका है कि वह छिपने के लिए चाइना चला गया है। मुखानी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के प्रसाद सिंह कनवाल ने जनवरी में मुखानी थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि  पिथौरागढ़ जिले के नायल गंगोलीहाट निवासी पवन गिरी ने मुखानी में एक संस्था खोली थी।
विज्ञापन


इस संस्था के संचालक पवन गिरी और जोशीमठ के विजय जोशी ने गांव गांव में प्रचार किया कि तीन लाख रुपये देने पर इंटर पास छात्रों को मर्चेंट नेवी में नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर उनके पुत्र के अलावा कई छात्रों ने नौकरी के नाम पर पैसा दिया। उसने दो छात्रों को विदेश में भेजा लेकिन वीजा सही नहीं होने के कारण फंस गए। इस मामले की मुखानी पुलिस जांच कर रही है। पता चला है कि पवन गिरी ने उत्तराखंड, यूपी और झारखंड के 80 युवकों से मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया था।

 पुलिस को नंबरों की जांच से पता चला कि वह विदेश भाग गया है। इसी कारण उसके नंबर काम नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को भुक्तभोगी एक छात्र मनोज ने एसपी सिटी को बताया कि चाइना में पढ़ने वाली एक लड़की से पवन  की नजदीकियां थी।


आशंका है कि वह चाइना भाग गया है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने मुखानी पुलिस और एसओजी को संयुक्त रुप से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed