फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accidental death in haldwani by minar driver

Nainital News: स्कूटी सवार तीन नाबालिगों ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
accidental death in haldwani by minar driver
हल्द्वानी। स्कूूटी सवार तीन नाबालिगों ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने तीनों नाबालिगों को और स्कूटी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को छोड़ दिया। उधर हादसे के विरोध में बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 32 साबरी मस्जिद इंदिरानगर निवासी शफीक अहमद (50) सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। तभी स्कूटी सवार तीन नाबालिगों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे शफीक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच लोगों की भीड़ जुट और स्कूटी सवारों को घेर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। स्कूटी कब्जे में लेने के साथ ही तीनों नाबालिगों को बनभूलपुरा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुस्साए लोगाें ने बनभूलपुरा थाने का घेराव किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के साथ ही नाबालिग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जा रहे हैं जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने ऐसे चालकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

इधर मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed