{"_id":"5d264add8ebc3e6ce559b5af","slug":"accident-kaladungi-news-hld3484245120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी रोड़वेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पलटी रोड़वेज की बस
विज्ञापन
कालाढूंगी में भाखड़ा के पास पलटी रोडवेज की बस।
- फोटो : KALADUNGI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी/हल्द्वानी। चालक को झपकी आने से रोडवेज की बस भाखड़ा पुल के पास पलट गई। हादसे में 29 यात्री चोटिल हो गए। चालक को ज्यादा चोटें आईं। घायल सात यात्रियों का एसटीएच में इलाज कराया गया। गनीमत रही कि बस भाखड़ा नदी में नहीं गिरी। बस चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। बस पलटने के कारण रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लग गया।
एसओ दिनेशनाथ महंत ने बताया कि बुधवार की सुबह काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके-07-पीए-2940 चंडीगढ़ से हल्द्वानी जा रही थी। बस में 29 यात्री सवार थे। भाखड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह घायलों को बस से निकलकर 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया।
घायलों को 108 की मदद से एसटीएच ले जाया गया। चालक सतनाम सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घायल आदित्य, अमित त्यागी, प्रेरणा, भावना, मोंटी और केदार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। काठगोदाम डिपो के एआरएम मनोज दुर्गापाल ने बताया कि चालक के अनुसार बस के आगे नीलगाय आ गई थी।
विज्ञापन
एक चालक कर रहा है 15 घंटे से ज्यादा ड्यूटी
हल्द्वानी। परिवहन निगम के नियमों की बात करें तो एक चालक से छह घंटे ड्यूटी कराई जा सकती है लेकिन चंडीगढ़ से चली बस के चालक को लगातार बस चलाते हुए 15 घंटे हो गए थे। ऐसे में चालक को झपकी आना तय था। अब सवाल उठ रहे हैं कि दुर्घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कौन कार्रवाई करेगा। सहायक महाप्रबंधक कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने बताया कि एक चालक से लगातार छह घंटे की स्टेयरिंग ड्यूटी कराई जा सकती है। नियम के अनुसार लंबे रूट में दो चालक भेजे जाने चाहिए थे। ऐसा क्यों हो रहा है जानकारी में नहीं है। एआरएम छुट्टी में हैं। फिर भी इस मामले को दिखाया जाएगा।