{"_id":"5ebed59b8ebc3e9082568535","slug":"accident-in-sukhidhang-haldwani-news-hld3830914103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखीढांग के पास खाई में गिरी इनोवा, तीन की मौत दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखीढांग के पास खाई में गिरी इनोवा, तीन की मौत दो गंभीर घायल
विज्ञापन
घायल को अस्पताल के अंदर ले जाते ही उपचार में जुटे अस्पताल कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। फरीदाबाद (हरियाणा) से प्रवासी मजदूरों को लेकर पिथौरागढ़ जा रही इनोवा कार टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सूखीढांग के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में फरीदाबाद निवासी चालक और बागेश्वर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए पिथौरागढ़ के युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
फरीदाबाद से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के चार युवकों को लेकर इनोवा कार (डीएल 1 आर टीए/1912) शुक्रवार की दोपहर टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब तीन बजे सूखीढांग से करीब दो किमी. पहले वन चौकी के समीप के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सेक्टर 88 बाड मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद निवासी कार चालक अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल और बागेश्वर जिले के ग्राम उड़खुली पंज्यूला गरुड़ निवासी गिरीश राम (28) पुत्र धरम राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिथौरागढ़ जिले के अखोली निवासी सूरज सिंह मलसूनी (21) पुत्र होशियार सिंह ने संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सूरज मलसूनी का भाई दीपक मलसूनी (32) और बागेश्वर जिले के पुलखोली गांव का निवासी संतोष राम (25) पुत्र गोविंद राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे का पता चलते ही चल्थी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत, एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी के नेतृत्व में डॉक्टरों, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचे रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
रेस्क्यू में इन लोगों ने दिखाई तत्परता
सूखीढांग के पास हुए इनोवा कार हादसे में एसडीएम दयानंद सरस्वती और सीओ विपिन चंद्र पंत के अलावा चल्थी चौकी इंचार्ज हरीश कुमार, अग्निशमन अधिकारी वंशनारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को रेस्क्यू करने में खासी तत्परता दिखाई, जबकि कोतवाल धीरेंद्र कुमार घायलों के पहुंचने से पहले ही संयुक्त चिकित्सालय में फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
घायलों को बचाने में जी-जान से जुटी रही डॉक्टरों की टीम
सूखीढांग इनोवा कार हादसे का पता चलते ही डॉक्टरों की टीम ने भी खासी तत्परता दिखाई। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी के नेतृत्व में जहां डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच प्राथमिक उपचार कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, वहीं अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए पहले से तैयार चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. आफताब अंसारी, डॉ. मो. उमर, डॉ. रोहित ग्रोवर, डॉ. गौरव शर्मा और स्टॉफ नर्सों से पूरी निष्ठा के साथ घायलों का उपचार किया, लेकिन अस्पताल में सबसे पहले पहुंचाए गए गंभीर से घायल सूरज सिंह मलसूनी को डॉक्टरों की टीम बचा नहीं पाई जबकि दो घायलों को मरमह पट्टी और जरूरी उपचार कर राहत पहुंचाई।