फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accident,ghaziabad

दुल्हन लेकर लौट रहीं मिनी बस शंकरपुर के पास खाई में गिरी, तीन की मौत, 18 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
accident,ghaziabad
दुल्हन लेकर लौट रहीं मिनी बस शंकरपुर के पास खाई में गिरी, तीन की मौत, 18 घायल
विज्ञापन

रामनगर/मौलेखाल। शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रही बरातियों से भरी एक मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) के अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 बराती घायल हो गए। हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत मरचूला रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास हुआ। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। बरात गाजियाबाद से पौड़ी गढ़वाल पहुंची थी। मृतकों में दूल्हे की बुआ, चचेरा भाई और दुल्हन की ताई शामिल हैं। घायलों का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है और सबकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गाजियाबाद नंदग्राम निवासी आनंद वल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा की बरात पौड़ी गढ़वाल के अदालीखाल (धूमाकोट) के नलाई गांव निवासी देवेंद्र मैंदोलिया के घर बृहस्पतिवार को आई थी। देवेंद्र की बेटी सुमन उर्फ अनुष्का मैंदोलिया के साथ संजय शर्मा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को दुल्हन को लेकर बराती मिनी बस से लौट रहे थे। बस में चालक सहित 21 लोग सवार थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत मरचूला रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास चालक अशोक पुत्र जगतनाथ को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी और बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी मिनी बस से यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। हादसे में दूल्हे की बुआ 65 वर्षीय सोहदरा देवी पत्नी वासनानंद भारद्वाज निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सल्ट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से रामनगर अस्पताल में लाया गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दुल्हन की ताई 50 वर्षीय सरिता पत्नी रमेश चंद्र निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद और दूल्हे के चचेरे भाई 28 वर्षीय राकेश शर्मा पुत्र किशोर चंद्र निवासी नंदग्राम गाजियाबाद ने दम तोड़ दिया। सल्ट के एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे में घायल
हादसे में दुल्हन सुमन मैंदोलिया, दूल्हा संजय शर्मा, मधु शर्मा पत्नी आनंद, प्रकाश भारद्वाज, दर्शनी पत्नी किशोर चंद्र, आनंद ध्यानी (अंबाला), अमन मैंदोलिया पुत्र दिनेश चंद्र, अशोक पुत्र नारायण सिंह निवासी गाजियाबाद, रेनू ध्यानी पत्नी विनोद ध्यानी निवासी दिल्ली, विनोद ध्यानी, तारादत्त जोशी पुत्र पुरुषोत्तम जोशी लखनपुर रामनगर, अंशुल मैंदोलिया पुत्र दिनेश चंद्र, पंडित महेश चंद्र तिवारी निवासी भिकियासैण, प्रमोद भारद्वाज पुत्र खुशाल मणि निवासी फरीदाबाद, दिवका देवी पत्नी खुशालमणि, विजय शर्मा पुत्र आनंद बल्लभ शर्मा, गाजियाबाद, प्रमोद पांथरी पुत्र खुशालमणि, अशोक पुत्र जगतनाथ निवासी गाजियाबाद घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दुल्हे ने भाई, बुआ और दुल्हन ने खोई ताई
मौलेखाल। मरचूला क्षेत्र में बरात की बस खाई में गिरने से दूल्हे संजय शर्मा के चचेरे भाई और बुआ की मौत हो गई जबकि दुल्हन सुमन उर्फ अनुष्का ने भी अपनी ताई को खो दिया। इस हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं।
चालक की झपकी बन गई हादसे का सबब
रामनगर। दुल्हन को लेकर लौट रही मिनी बस के चालक को झपकी आना दुर्घटना का सबब बन गया। झपकी के कारण चालक मिनी बस से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन के भाई घायल अंशुल मैंदोलिया ने बताया कि बहन को पहुंचाने गाजियाबाद जा रहा था। चालक अशोक पुत्र जगतनाथ के पास ही बैठा हुआ था। रास्ते में कई बार चालक झपकी ले रहा था। मिनी बस शंकरपुर के पास पहुंची तो चालक को फिर अचानक झपकी आ गई और बस खाई में गिर गई। घायल विनोद ध्यानी ने बताया कि वे सो रहे थे, जब आंख खुली तो वह बस के अंदर लहूलुहान थे। पिछली सीट पर बैठे घायल प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, पता ही नहीं चला।

अस्पताल में मची अफरा तफरी
रामनगर। रामनगर अस्पताल में 18 घायल पहुंचे तो अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया। वहीं भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा भी घायलों की सुध लेने पहुंचे। सीएमएस डॉ. चंद्रा पंत ने बताया कि सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
फोटो। 21 एएलएम 14पी- मरचूला क्षेत्र में खाई में गिरी बस।
15पी- घायलों को रेस्क्यू करते लोग।
16पी- घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस।
फोटो संख्या 21आरएनआर02पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल दुल्हन सुमन मैंदोलिया।
फोटो संख्या 21आरएनआर03पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल अशोक।
फोटो संख्या 21आरएनआर04पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल विनोद ध्यानी।
फोटो संख्या 21आरएनआर05पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल अमन मैंदोलिया।
फोटो संख्या 21आरएनआर06पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल महेंद्र।
फोटो संख्या 21आरएनआर07पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल प्रमोद भारद्वाज।
फोटो संख्या 21आरएनआर08पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल आनंद मणी ध्यानी।
फोटो संख्या 21आरएनआर09पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल अंशुल मैंदोलिया।
फोटो संख्या 21आरएनआर10पी - रामनगर अस्पताल में भर्ती मामूली रूप से घायल दूल्हा संजय शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed