फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accident from dumper, body removed from JCB

डंपर से हादसा, शव जेसीबी से निकाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accident from dumper, body removed from JCB
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी के कठियापुल गेट से उपखनिज ला रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार सुुबह करीब साढ़े दस बजे कोसी नदी के कठियापुल गेट से उपखनिज भरकर एक डंपर क्रशर की ओर जा रहा था। डंपर जगतार सिंह (56) पुत्र जसपाल सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर बठिंडा पंजाब चला रहा था। खनन गेट से कुछ ही दूरी पर डंपर का दाया टायर कच्ची जमीन में धंसने लगा। इस बीच चालक जगतार ने दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाने के लिए डंपर से कूद मार दी। इस बीच अनियंत्रित डंपर पलट गया और उसकी डंपर के नीचे दबने से मौत हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे डंपर चालक ने अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पीरूमद्वारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वाहन के नीचे दबे चालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ बीएस भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम और पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डंपर मालिक अफरोज आलम से पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि अगर चालक डंपर से नहीं कूदता तो उसकी जान बच जाती। बता दें कि दो महीने पहले भी डंपर पलटने से दो लोगों की मौत हुई थी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed