फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accident. fire personnel. remain alert. rescue. disaster

Nainital News: हादसे के बाद फायर कर्मियों को आपदा में बचाव के लिए सचेत रहने का आदेश

Fri, 27 Jun 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
accident. fire personnel. remain alert. rescue. disaster
हल्द्वानी। नहर में कार समाने से हुए हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाने वाले फायर स्टेशन कर्मियों का सीएफओ गौरव किरार ने उत्साहवर्धन किया। साथ ही रेस्क्यू के दौरान घायल हुए फायर कर्मी राजकुंवर राणा का हाल भी जाना। उन्होंने रेस्क्यू टीम में शामिल कर्मचारियों तथा जनपद के अन्य फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों को निर्देश दिया कि वे ऐसी स्थिति में बचाव के लिए हमेशा तैयार रहें।
विज्ञापन

इस समय मानसून का समय चल रहा है। नहरों में पानी लगातार बह रहा है और बरसात के समय यह तेज हो जाता है। बुधवार की घटना एक सबक है। इसके बाद अब आगे ऐसी घटना होने पर पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर सीएफओ ने दमकल कर्मियों को संसाधनों के साथ पहले से सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि सभी फायर स्टेशन कर्मी को और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। मानसून में ऐसी स्थिति दोबारा आए तो इससे निपटने के लिए उन्हें पहले से तैयार रहने को कहा गया है। रेस्क्यू में घायल राजकुंवर राणा की हालत सही है। उन्होंने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed