फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accessible toilets are five rupees Czech tourists

सुलभ शौचालय में सैलानी दे रहे हैं पांच-पांच रुपए के चेक

Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accessible toilets are five rupees Czech tourists
coins

नोटबंदी को महीना बीत चुका है, लेकिन यहां पहुंच रहे सैलानियों को अभी भी कदम कदम पर नोटबंदी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि छुट्टे रुपए न होने के कारण सैलानी यहां सुलभ शौचालय में भी पांच-पांच रुपए के एकाउंट पेयी चेक थमा जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे सुलभ शौचालयों के प्रभारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि जिला प्रशासन की ओर से सरोवर नगरी के विभिन्न स्थानों पर सैलानियों की सुविधा के लिए हाईटेक शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन शौचालयों के रखरखाव का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल के पास है। नयना देवी मंदिर के पास स्थित सुलभ शौचालय के प्रभारी शंकर सिंह बताते हैं कि नोटबंदी से पहले सुलभ में आने वाले सैलानी पांच, दस, बीस और पचास रुपए के नोट देते थे
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब से नोटबंदी हुई तब से सैलानी छुट्टे रुपए की कमी की बात कहकर पांच-पांच रुपए के चेक काटकर दे रहे हैं। बताया कि हर रोज पांच से सात ऐसे सैलानी यहां पहुंच रहे हैं जो शौचालय का उपयोग करने के बाद सुलभ इंटरनेशनल संस्था के नाम से चेक दे रहे हैं। बताया कि इन चेकों को एकाउंट में जमा कराने में उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed