फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ABVP suffers a crushing defeat in the Nainital district student union elections.

Nainital News: नैनीताल जिले के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को मिली करारी शिकस्त

Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
ABVP suffers a crushing defeat in the Nainital district student union elections.
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के छात्रसंघ चुनाव में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को करारी शिकस्त मिली है। एबीवीपी को केवल दो जगह जीत मिली है। परिषद के बैनर तले चुनाव लड़ रहे छात्रसंघ अध्यक्ष के अधिकतर प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय या एबीवीपी के बागी प्रत्याशी विजेता बने। छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने के बाद परिषद नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी में एबीवीपी के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज की। यहां दूसरे स्थान पर एनएसयूआई के मेहुल साह रहे जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पीएनजी कॉलेज रामनगर में एबीवीपी के बागी और निर्दलीय नीरज कंडारी (निर्दलीय) चुनाव जीते। इसी तरह डीएसबी कैंपस नैनीताल में भी निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने अध्यक्ष का चुनाव जीता। बताया जाता है कि चौहान भी एबीवीपी से जुड़े थे लेकिन ऐन वक्त पर परिषद ने उनका टिकट काट दिया जिस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर हल्द्वानी के महिला डिग्री काॅलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीया चतवनी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। कोटाबाग महाविद्यालय में निर्दलीय लता आर्या, शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में निर्दलीय नीमा, मालधनचौड़ महाविद्यालय में निर्दलीय अभय प्रकाश, राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में निर्दलीय मुकेश बिष्ट, हल्दूचौड़ महाविद्यालय में निर्दलीय हिमांशु पांडे अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं।

चुनाव परिणामों के मुताबिक एबीवीपी के बैनर तले अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे राजकीय महाविद्यालय पतलोट से पवन पनेरू और गौलापार डिग्री कॉलेज से गीता कुंवर को जीत मिली है। रामगढ़ महाविद्यालय में कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़ा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article