फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ABVP handed over memorandum

वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाएं

Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
ABVP handed over memorandum
एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने वंचित रहे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाकर उनकी फीस जमा करवाने की सुविधा मांगी।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पीएनजीपीजी महाविद्यालय में कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इन छात्रों का शुल्क भी जमा नहीं हुआ है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया।
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया। प्रदेश सहमंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम के पुन: एसाइनमेंट जमा करने के लिए कुविवि द्वारा विज्ञप्ति, निर्देश भी जारी हुए हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को इसकी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिष्ट ने प्राचार्या हेमा प्रसाद से इस संदर्भ में जल्द निर्णय लेने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सहमंत्री चंदन सिंह बिष्ट, गौतम मटियाली, हेमंत रावत, नदीम अख्तर, रोबिन सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह रावत, सूरज डौर्बी, धीरज मेहरा, अजीत रावत, विक्की बिष्ट, कमलेश बिष्ट आदि थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed