{"_id":"57e04df54f1c1bde40a82416","slug":"abvp-declared-vijay-student-president-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने विजय को घोषित किया छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने विजय को घोषित किया छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
ABVP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमबीपीजी कालेज से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट विजय जोशी को दे दिया है। सोमवार रात नौ बजे बाद तमाम अटकलों को विराम देते हुए विद्यार्थी परिषद द्वारा विजय जोशी को एमबी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव और प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद के हस्ताक्षर से विज्ञप्ति जारी की गई है। विद्यार्थी परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद ने कहा कि कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर विजय जोशी को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में जीत के बाद अब विद्यार्थी परिषद कुमाऊं मंडल में छात्रसंघ चुनावों में भी अपना ध्वज फहराएगा। मालूम हो कि एमबी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद के टिकट के लिए विद्यार्थी परिषद में विजय जोशी के साथ - साथ नीरज मेहरा भी प्रबल दावेदार था।
विज्ञापन
दोनों ही दावेदारों की कालेज में विद्यार्थियों पर मजबूत पकड़ होने के कारण संगठन को प्रत्याशी तय करने में मुश्किल हो रही थी। विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठनमंत्री बृजेश बनकोटी की अध्यक्षता में भी तीन दिनों तक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।
मगर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। आमतौर पर विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष पद का टिकट दिए जाने की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर करता है लेकिन किसी तरह का विवाद न हो, इससे बचने के लिए संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करने में ही समझदारी समझी।
नीरज ने दी आत्मदाह की धमकी
एबीवीपी द्वारा विजय जोशी को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करने के बाद संगठन से दूसरे दावेदार नीरज मेहरा ने आत्मदाह की धमकी दी है। नीरज ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर एबीवीपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगा।
कहा कि वह पांच साल से संगठन से जुड़ा है, दो माह पहले आए विजय जोशी को अध्यक्ष का टिकट देकर उसके साथ धोखा किया गया है। ब्यूरो