{"_id":"64f0f66e0429d0d9c7008358","slug":"abvp-could-not-open-account-for-four-years-and-nsui-for-seven-years-haldwani-news-c-337-1-shld1034-491-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एबीवीपी चार साल और एनएसयूआई सात साल से नहीं खोल सकी खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एबीवीपी चार साल और एनएसयूआई सात साल से नहीं खोल सकी खाता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए दावेदारों ने प्रचार तेज कर दिया है। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज के चुनाव नतीजों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर होने से यह चुनाव काफी रोचक हो जाता है। पिछले कुछ सालों के चुनावी नतीजों पर गौर करें तो अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को बगावत के चलते मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे में इस साल एबीवीपी अध्यक्ष का ताज कब्जाने के लिए चार साल तो वहीं एनएसयूआई सात साल का सूखा खत्म करने के लिए जोर लगा रही है।
एमबीपीजी कॉलेज कभी एनएसयूआई का गढ़ माना जाता था। 2010 से पहले के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार एनएसयूआई काबिज हुई लेकिन 2011 और 2012 में एबीवीपी लगातार दो बार अध्यक्ष पद कब्जाने में कामयाब रही। 2013 में हुए छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई के लाल सिंह पवार ने एबीवीपी के सुरेंद्र सिंह नगदली को हराकर फिर एनएसयूआई की झोली जीत से भर दी। 2015 में एनएसयूआई के देवेंद्र सिंह नेगी ने एबीवीपी के विकास सिजवाली को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से एनएसयूआई अध्यक्ष पद पर अपना खाता नहीं खोल पाई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भुवन पांडे का कहना है कि छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई अपना प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। एनएसयूआई लगातार कॉलेज में विद्यार्थियों की मांगों को लेकर मुखर रही है। एबीवीपी के जिला संयोजक कौशल बिरखानी का कहना है कि बैठक में चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। फिलहाल एक ही उम्मीदवार दावेदारी कर रहा है।
एबीवीपी और एनएसयूआई ने घोषित नहीं किए हैं प्रत्याशी
सितंबर पहले पखवाड़े में पूरे प्रदेश में एकसाथ छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना है लेकिन अब तक किसी भी संगठन ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। हालांकि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। एबीवीपी से जुड़े सूरज रमोला चुनावी माहौल बना रहे हैं लेकिन एनएसयूआई के प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार खड़ा करने का दावा किया है। निर्दलीय संजय जोशी भी अध्यक्ष पद पर अपने लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
एमबीपीजी में पिछले सालों में अध्यक्ष के विजयी प्रत्याशी
साल
संगठन
नाम
2015
एनएसयूआई
देवेंद्र नेगी
2016
निर्दलीय
नीरज मेहरा
2017
एबीवीपी
कुलदीप कुल्याल
2018
एबीवीपी
गौरव कोरंगा
2019
निर्दलीय
राहुल धामी
2020
-
2021
-
2022
निर्दलीय
रश्मि लमगड़िया