फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   About 7 thousand players will participate in the state games

Nainital News: राज्य खेलों में करीब 7 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे

Sat, 10 Aug 2024 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
About 7 thousand players will participate in the state games
नैनीताल। उत्तराखंड में 10 सितंबर से राज्य खेल शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य खेलों में लगभग 7 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


नैनीताल में शुक्रवार को ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महेश नेगी को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। बाद में पत्रकार वार्ता एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष नेगी ने बताया कि 10 सितंबर से राज्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में आयोजन किया जाएगा। राज्य खेलों के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ओलंपिक खत्म होने के बाद उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तिथि घोषित कर दी जाएगी। राष्ट्रमंडल खेलों में ओलंपिक संघ से तय किए गए 34 खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में सम्मिलित किया गया है। इस मौके पर संघ का नया लोगो भी लांच किया गया। इस दौरान साइकिल फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल चौधरी, राजेन्द्र भट्ट, इंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र भाकुनी, डीके सिंह, महेंद्र सिंह, चेतन गुरंग, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed