{"_id":"57b5fc364f1c1b363c6eaeb9","slug":"aanchal-a-million-liters-sold-records-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल ने एक लाख लीटर दूध बेच बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल ने एक लाख लीटर दूध बेच बनाया रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंचल दूध ने जिले भर में एक दिन में एक लाख लीटर दूध बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अन्य कंपनियों के बाजार में बने रहने के बावजूद आंचल की यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आम उपभोक्ताओं में इसे आंचल के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता के रूप में भी देख जा रहा है।
दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर दुग्ध संघ ने पहली बार एक लाख लीटर दूध एक दिन में बेचने का रिकार्ड बनाया है। बृहस्पतिवार को दुग्ध संघ ने कुल 1 लाख 3 हजार लीटर दूध की रिकार्ड तोड़ बिक्री की है। पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर 92 हजार लीटर दूध की बिक्री की थी और इस रक्षाबंधन पर्व पर दुग्ध संघ ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ ने दूध के अलावा एक हजार लीटर घी व पांच सौ किलो चॉकलेट भी इस बार बेची है। किरौला ने दुग्ध उत्पादकों व कर्मकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1948 में बनी इस संस्था ने आज पहली बार इस उपलब्धि को हासिल किया है।