फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aadi Kailash Yatra in Dharchula

पहला आदि कैलाश यात्रा दल धारचूला से गुंजी रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aadi Kailash Yatra in Dharchula
धारचूला से आदि कैलाश यात्रा के पहले दल के सदस्यों को गुंजी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडी? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़) केएमवीएन के विश्राम गृह धारचूला से आदि कैलाश यात्रियों का पहला दल धारचूला से गुंजी रवाना हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम नंदन कुमार ने बृहस्पतिवार को 30 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसडीएम और प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्री भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए गुंजी की ओर रवाना हुए। एसडीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग में यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रबंधक बिष्ट ने बताया कि पहला दल शुक्रवार को गुंजी से 36 किमी दूर ज्योलिंकांग जाकर आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड का दर्शन करने के बाद गुंजी लौटेगा। यात्री शनिवार को गुंजी से 24 किमी दूर नाभीढांग जाकर ओम पर्वत के दर्शन करेंगे।

आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के कारण स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। अश्विनी नपल्च्याल और अरविंद रौंकली ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल तक यात्रा ठप रही। यात्रा शुरू होने से स्थानीय युवाओं को कुछ रोजगार मिलेगा। यात्रा शुरू कराने के लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। इस मौके पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत, ग्राम प्रधान गुंजी सुरेश गुंज्याल, निगम कर्मचारी रमेश बिष्ट, दीपक बम, विवेक ततवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed