फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A youth was attacked with a knife near the police station.

Nainital News: चौकी के पास युवक पर चाकू से हमला

Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a knife near the police station.

विज्ञापन

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकान में घुसकर चाकू से हमले में युवक लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके आए हैं।
घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम मोंगा की दुकान में काम करता है। शुक्रवार को भी वह काम पर गया था। उसने दुकान के बाहर ही अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर में स्कूटी हटाने को लेकर किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विनय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी ने विनय पर हमला कर दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक लंबा घाव हो गया। बीच-बचाव में उसका अंगूठा भी लहूलुहान हो गया। विनय के भाई विशाल ने बताया कि हमलावर के खिलाफ मंगलपड़ाव पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर हमला करने का मामला संज्ञान में आया है, परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed