UK News: युवक को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, लोगों ने चारों की पिटाई की; आरोपी गिरफ्तार
वेलेजली लॉज में एक युवक और तीन युवतियों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने चारों को बचाकर ले गई और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
नैनीताल रोड से सटे वार्ड-तीन वेलेजली लॉज में सोमवार देर रात युवक और तीन युवतियों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। एक समुदाय के युवक के इसमें शामिल से लोगों को गुस्सा था। आक्रोशित लोगों ने चारों को पीटा।सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह चारों को छुड़ाकर ले गई। युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बाइक मैकेनिक का काम करने वाला तसलीम वार्ड में ही एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के घर में किराये पर रहता है। आरोप है कि सोमवार देर रात वह तीन युवतियों को लेकर कमरे में पहुंचा। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो चारों आपत्तिजनक हालत में मिले। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया कि पकड़ीं गई दो युवतियां गौलापार और एक शहर की रहने वाली है। पार्षद धर्मवीर डेविड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रात सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर गया था। इस मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। - नितिन लोहनी, सीओ सिटी, हल्द्वानी