फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young woman ran away from the room with her luggage

कमरे से युवक का सामान लेकर भागी युवती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young woman ran away from the room with her luggage
नैनीताल। मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में किराये के कमरे से युवक का सामान लेकर एक युवती फरार हो गई। युवक के कोतवाली में शिकायत करने के बाद पुलिस ने युवती से सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी मेडिकल छात्र ने नैनीताल में किराये पर कमरा लेने के लिए कुछ दिन पहले एक परिचित युवती से संपर्क किया। युवती ने कहा कि वह अपने कमरे को छोड़ रही है। वह उसे किराये पर ले सकता है। इस पर युवक अपना सामान लेकर नैनीताल पहुंच गया। युवती ने कमरा खाली करने के लिए दो दिन का समय मांगा। युवती की बात मानते हुए युवक ने अपना सामान उसी कमरे में रखा और हल्द्वानी चला गया। युवती ने दो दिनों में अपना सारा सामान शिफ्ट कर दिया। दो दिन बाद युवक जब कमरे में पहुंचा तो वहां रखा हुआ इंडक्शन, बर्तन और एक बैग नहीं था। युवक ने इस बाबत फोन कर जानकारी मांगी तो युवती अनजान बन गई। इसके बाद युवक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर दी। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती को बुलाकर पूछताछ की तो युवती ने चोरी से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने चोरी की बात कबूल ली। वहीं उसके एक परिचित युवक के पास चोरी का सामान भी बरामद हो गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि सामान युवक के सुपुर्द कर दिया है। युवक के कार्रवाई से मना करने पर युवती को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed