Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man who went to party with his friends in the forest died after falling into a 100-foot-deep gorge

Nainital News: जंगल में दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की सौ फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

Tue, 20 Jan 2026 10:09 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 10:09 AM IST
सार

नैनीताल के पंगोट रोड स्थित हिमालय दर्शन क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man who went to party with his friends in the forest died after falling into a 100-foot-deep gorge
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के पंगोट रोड पर हिमालय दर्शन क्षेत्र में जंगल में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल कर्मियों ने एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। बीडी पांडे अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद शव मोर्चरी में रख दिया गया। युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी भुवन राम आर्या (34) अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हिमालय दर्शन क्षेत्र गया था। वहां पार्टी के दौरान भुवन पहाड़ी से नीचे को लघुशंका करने लगा। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा तो वह खाई में गिर गया। दोस्तों ने टार्च लगाकर भुवन को काफी आवाज लगाई लेकिन खाई से भुवन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली से एसआई प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम, एसडीआरएफ व दमकल की टीम के साथ माैके पर पहुंचे। टीम ने खाई में युवक की तलाश की। एक घंटे की तलाश के बाद युवक सड़क से करीब सौ मीटर नीचे घायल व बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सड़क तक लाए, फिर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने देखने के उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के दोस्तों की ओर से उसका पैर फिसलकर गिरने की जानकारी दी गई थी। मामले में दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed