{"_id":"69a0b5c4b7949f576b0453dc","slug":"a-worker-working-on-the-roof-of-a-house-was-electrocuted-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130613-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मकान की छत पर काम कर रहा श्रमिक करंट की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मकान की छत पर काम कर रहा श्रमिक करंट की चपेट में आया
Fri, 27 Feb 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डहरिया सीएमटी काॅलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा श्रमिक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर 20 से 25 फीसदी झुलस गया। लोग उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।
सीएमटी कॉलोनी के दोमंजिले मकान की छत पर बृहस्पतिवार को शकील (20) काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके हाथ में सरिया थी तभी वह वहां से गुजर रही 132 केवी की पंतनगर से काठगोदाम जा रही लाइन की चपेट में आ गया। झुलसने से वह छत से गिर गया। लोगों ने उसे तुरंत एसटीएच पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार शकील का गला, दाहिनी हथेली और बायां हाथ झुलसा है। घटना की सूचना पर यूपीसीएल और पिटकुल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें श्रमिक के साथ हुए हादसे की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
डहरिया या अन्य क्षेत्रों में हाइटेंशन लाइन के आसपास निर्माण किए जाने पर लोगों को नोटिस दिए गए हैं। श्रमिक को दूर से झटका लगा। अगर वह तार को छूता को लाइन ट्रिप हो जाती लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ। - पंकज आर्या, ईई पिटकुल
करंट लगने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। पता चला कि झुलसे श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किस लाइन से उसे करंट लगा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
- एसके गुप्ता, ईई यूपीसीएल