{"_id":"60258b248ebc3ee92d273313","slug":"a-woman-who-went-to-take-grass-died-in-a-tiger-attack-ramnagar-news-hld414462716","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने गई महिला की बाघ के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने गई महिला की बाघ के हमले में मौत
विज्ञापन
कमला देवी (फाइल फोटो)।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में घाट काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीण घायल महिला को तत्काल रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर भड़के ग्रामीणों की अस्पताल में कॉर्बेट की उपनिदेशक से नोकझोंक हुई। उपनिदेशक के समझाने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।
ग्राम कानिया निवासी कमला देवी (45) पत्नी हरपाल गांव की महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कानिया चौकी से सटे जंगल में घास काटने गई थीं। वह कंपाटमेंट नंबर 10-11 के मिलान, कानिया बीट और फूलताल ब्लॉक पहुंची तभी घात लगाए बाघ ने कमला देवी के सिर पर हमला कर दिया। कमला देवी की चीख सुनकर साथी महिलाओं के शोर मचाया, जिस पर बाघ भाग गया। इसके बाद घायल कमला देवी को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना पर रामनगर अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोप था कि क्षेत्र में लगातार बाघों के हमले हो रहे हैं और सीटीआर के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बाघ को विभाग नहीं मारेगा, तब तक वह कमला देवी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मामले की नजाकत को देख सीटीआर की उपनिदेशक कल्याणी और बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने भी ग्रामीणों को समझाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बाघ को पकड़ने के लिए चीफ वाइल्डलाइफ से बात की जाएगी। विभागीय टीम से बाघ को ट्रेस कर पकड़ा जाएगा। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
- कल्याणी, उपनिदेशक, सीटीआर