फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman from Punjab was molested in Mukhani hospital

Nainital News: मुखानी के अस्पताल में पंजाब की महिला से छेड़खानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A woman from Punjab was molested in Mukhani hospital
हल्द्वानी। मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात हुई इस घटना में आरोपी ने महिला को गलत तरीके से टच किया और उसके कपड़े भी पकड़ने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मुखानी चौराहा से जज फार्म जाने वाले मार्ग पर यह अस्पताल है। यहां भर्ती अपनी बहन को देखने के लिए बुधवार की रात एक महिला पंजाब से आई। रात में वह बहन के पास थी और किसी काम से वार्ड से बाहर आई। तभी एक युवक ने उसके साथ यह हरकत की। घबराई महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। रात में किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह महिला मरीज के घर वालों ने कांग्रेस के नेताओं को इसकी जानकारी दी। कांग्रेसी अस्पताल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेसियों ने सीसीटीवी भी देखा। उसमें महिला से अभद्र व्यवहार की पुष्टि हो गई। निजी अस्पताल के प्रबंधन ने युवक के अपना कर्मचारी होने से इन्कार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि छेड़खानी करने वाला युवक टेंपो चालक बताया जा रहा है। महिला या उनके परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से मना किया है। ऐसे में उन्होंने तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी छानबीन जरूर की जाएगी। बोले- आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed