फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman died of electric shock while installing a TV wire in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में टीवी का तार लगाते वक्त करंट से महिला की मौत

Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A woman died of electric shock while installing a TV wire in Ramnagar
फोटो 25 अगस्त 10- मृतका लक्ष्मी रावत। - फोटो : samvad
पीरूमदारा/रामनगर। रामनगर के भवानीपुर खुल्बे में एक महिला टीवी का तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। घर पर मौजूद बच्चों ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पत्नी को लेकर को लेकर पति सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका अपने पीछे पति और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।
विज्ञापन


लक्ष्मी रावत (34) पत्नी गोविंद रावत भवानीपुर खुल्बे में परिवार के साथ रहती थी। सोमवार को वह पति के साथ खेत में काम कर रही थी। स्कूल की छुट्टी होने के चलते उनके दोनों बच्चे वीरू (11) व रोहित (9) घर पर ही थे। इस दौरान बच्चों ने खेत के पास आकर टीवी देखने को कहा। इस पर लक्ष्मी खेत से टीवी चलाने के लिए घर आई। बताया जा रहा है कि टीवी के तार में प्लग नहीं था। जैसी ही लक्ष्मी ने टीवी का तार स्विच में लगाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। बच्चों ने पिता को जानकारी दी। लक्ष्मी को लेकर पति सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मी की मौत के बाद से दोनों बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




मृतका की ताई को बाइक सवार ने टक्कर मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
पीरूमदारा। भवानीपुर खुल्बे निवासी गोविंद रावत अभी पत्नी लक्ष्मी की मौत के सदमे से परिवार बाहर नहीं आया था कि परिवार का हाल जानने आई मृतका की ताई को पीरूमदारा गुमानपुर चौराहे के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। लक्ष्मी रावत की मौत की खबर सराईखेत में रहने वाली मृतका की ताई शशमा देवी (65) पत्नी जय सिंह को मिलते ही वह परिवार का हाल जानने के लिए भवानीपुर खुल्बे के लिए रवाना हुई। गुमानपुर चौराहे पर बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। रामनगर अस्पताल से उनकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed