फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A welcome drizzle falls from the sky; the rain changes the mood of the weather.

Nainital News: आसमान से बरसी राहत की फुहार, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Sat, 13 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A welcome drizzle falls from the sky; the rain changes the mood of the weather.
हल्द्वानी। जिले में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले में मौसम का मिजाज बदल दिया। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में 11 जून को 16.96 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 10 जून को 16.4 मिमी वर्षा हुई थी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन संबंधी दिक्कतें भी सामने आईं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 56.5 मिमी वर्षा नैनीताल में रिकॉर्ड की गई जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई। हल्द्वानी में 29 मिमी बारिश हुई जबकि कैंची धाम में 24.8 मिमी, कालाढूंगी में 20 मिमी, बेतालघाट में 18 मिमी और ओखलकांडा में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रामनगर में सबसे कम आठ मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश मानसून पूर्व की गतिविधियों का हिस्सा है और आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

----
तापमान में गिरावट
बारिश का तापमान पर भी असर दिखा। रातभर हुई वर्षा के बाद हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री गिरकर 31.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में मौसम ने और अधिक करवट ली। यहां तापमान अधिकतम 15.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्यभर में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
---
बारिश से आफत, कीचड़ से सनीं सड़कों पर चलना हुआ दूभर
बृहस्पतिवार देर रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से ही खोदी गईं सड़कें कीचड़ से पट गईं। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से शहर का पानी करायल जौलासाल गांव के खेतों में भर गया। सूचना पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। संवाद
--
29 एमएम बारिश, जलस्तर 117 क्यूसेक पहुंचा
बारिश के बाद गौला नदी का जलस्तर 94 क्यूसेक से 117 क्यूसेक तक पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह तक काठगोदाम में 29 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश के कारण गौला में सिल्ट पहुंची।
--
गौला बैराज से शीतलाहाट प्लांट का पानी बंद
गौला बैराज का पानी मटमैला होने के बाद शीतलाहाट प्लांट की जलापूर्ति शुक्रवार की सुबह से ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। इससे काठगोदाम क्षेत्र के छह हजार से अधिक आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। चांदमारी, बद्रीपुरा, नई बस्ती, कॉलटैक्स आदि क्षेत्रों में सुबह और शाम को जलापूर्ति प्रभावित रही। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि शीतलाहाट प्लांट में स्रोत वाले पानी की आपूर्ति जारी है। संवाद

--
बिजली लाइन पर गिरी टहनी, एक घंटा आपूर्ति ठप
शुक्रवार सुबह नौ बजे कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी की लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इससे कठघरिया बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति ठप रही। करीब 15 हजार से अधिक आबादी एक घंटा परेशान रही। वहीं सुबह आवास विकास क्षेत्र में पिन इंसुलेटर में दिक्कत होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed