फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A tourist from Jaipur who had come to visit Kainchi Dham died after drowning in the river

Uttarakhand: जयपुर से कैंची धाम घूमने आए सैलानी की नदी में डूबने से मौत, SDRF ने शव निकाला

Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

जयपुर से कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जा रहे चार सैलानियों में से 21 वर्षीय प्रिंस बगोरिया शनिवार दोपहर खैरना-गरमपानी के रामगाड़ पुल के पास नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस और SDRF ने शव बरामद कर लिया है, परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
A tourist from Jaipur who had come to visit Kainchi Dham died after drowning in the river
नदी में डूबने से युवक की मौत

विस्तार

राजस्थान के जयपुर से कैंची धाम घूमने आए युवक की शनिवार को गरमपानी रामगाड़ नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जा रहा था। रास्ते में नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
नर्सिंग नगर झोटवाड़ा जयपुर, राजस्थान निवासी प्रिंस बागौरिया (21) अपने साथी अंश शर्मा (18) पुत्र अमित शर्मा, निवासी ए-37 सत्यनगर झोटवाड़ा जयपुर, नीतीश कुमार (21) पुत्र राम सिंह, निवासी ए-20 बागेरा बस्ती झोटवाड़ा, जयपुर और करन सिंह शेखावत पुत्र नरेंद्र सिंह शेखावत निवासी नर्सिंग नगर झोटवाड़ा जयपुर के साथ कार से 31 जुलाई को नैनीताल पहुंचे थे। शनिवार सुबह चारों दोस्त कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद वे केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। गरमपानी के रामगाड़ लघु विद्युत परियोजना पुल के पास दोपहर करीब तीन बजे चारों रामगाड़ नदी में नहाने के लिए रुक गए। नदी में नहाते समय प्रिंस बागौरिया डूब गया। प्रिंस को पानी में डूबता देख तीनों साथियों ने शोर मचाने के साथ उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे। इस बीच, अंश शर्मा भी नदी में डूबने लगा तो उसे एक स्थानीय युवक ने बचा लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा, खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस बागौरिया को खोज कर बाहर निकाला। गरमपानी सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ृघटना के बाद से मृतक के तीनों दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार युवक जयपुर से घूमने के लिए कैंची धाम आए थे। रामगाड़ नदी में नहाते समय एक युवक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है। - जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी

प्रिंस के जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई
जयपुर से 30 जुलाई को प्रिंस बागौरिया के जन्मदिन पर चारों दोस्त घूमने के लिए कैंची धाम के लिए निकले थे। शुक्रवार को चारों नैनीताल में ठहरे। शनिवार सुबह उन्होंने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। यहां से चारों केदारनाथ यात्रा के लिए निकल पड़े लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कैंची धाम से सात किमी दूर रामगाड़ पुल के पास नदी में नहाना प्रिंस बागौरिया की जिंदगी का अंतिम दिन बन जाएगा।

कर्मचारी के मना करने के बावजूद उतरे नदी में
चारों जिस वक्त नदी की तरफ जाने लगे तो तभी परियोजना के एक कर्मचारी ने उन्हें नदी में जाने और नहाने से मना किया था लेकिन चारों नदी में नहाने के लिए चले गए। अंश शर्मा भी नदी में डूबने लगा तो उसे एक स्थानीय युवक ने बचा लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर चारों युवकों ने बात मान ली होती तो शायद प्रिंस बागौरिया भी जीवित होता।

नीट की तैयारी कर रहा था प्रिंस
राजस्थान जयपुर निवासी प्रिंस बागौरिया के साथियों ने बताया कि प्रिंस नीट की तैयारी कर रहा था। उसकी मां चूड़ियों का कारोबार करती हैं। तीन अन्य युवक 12वीं पास कर चुके हैं।

चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी नहीं जाग रहे हैं लोग
बरसात के समय नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने नदियों और गधेरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन इसके बाद भी लोग नहाने के लिए जा रहे हैं। इसके चलते पूर्व में बेतालघाट क्षेत्र की कोसी और शिप्रा नदी में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed