{"_id":"6ae1a331f7f673ddad0adf8a","slug":"a-speeding-car-broke-the-railing-and-fell-into-the-kosi-river-ramnagar-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में जा गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में जा गिरी, दो घायल
Wed, 28 Oct 2026 12:54 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:54 PM IST
सार
रामनगर में कोसी बैराज से बालाजी मंदिर जा रही तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ कोसी नदी में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर में कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कोसी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब दो बजे की है। कार कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन