फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A scoundrel inside, what happened to the rest

एक बदमाश ही अंदर, बाकी का क्या हुआ

Mon, 22 May 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
A scoundrel inside, what happened to the rest
9 एमएम पिस्टल
गैंगों के बीच टकराव के बाद सिर्फ एक बदमाश कारतूसों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अन्य बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। दहशत का माहौल है। कई आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। सवाल पुलिस की भूमिका का है। 
विज्ञापन


काठगोदाम पुलिस ने अपहरण और मारपीट की घटना के बाद एक  हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर वाहवाही बटोरने की कोशिश की। बदमाश के कब्जे से आठ कारतूस भी बरामद करने का दावा किया गया। सवाल यह है कि चंद्रशेखर ने किसे मारने के लिए गोलियों का जखीरा रखा था क्योंकि इस मामले में अन्य आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन


जरायम की दुनिया में काफी समय से चर्चित हृदयेश गैंग के गुर्गे रवि आर्या के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं हुई है। इधर हत्या के प्रयास के आरोपी वीरेंद्र बोरा के करीबी संकेत वर्मा ने हृदयेश और उसके गैंग के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इस मामले की भी जांच जारी होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों गैंग के पास अवैध असलहे और कारतूस हैं। गैंग के आका अपने धंधों को चलाने के लिए अपने गुर्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आकाओं के पीछे रहने वालों ने प्रापर्टी, खनन और शराब के धंधे से बेशुमार कमाई की है।


ऐसे लोग मुकदमा दर्ज होते ही आंदोलन की चेतावनी देते हैं। बदमाशों की गोलियां कभी रिश्ते नहीं पहचानती है लेकिन आशंका है कि पुलिस कार्रवाई करने में रिश्तों का ख्याल ज्यादा कर रही है। इसी कारण जमीन पर एक्शन नहीं दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी भी बदमाश ने सरेंडर नहीं किया है। खास बात यह है कि सभी नामजद हैं। अज्ञात में किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया है। 

बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस तेजी से प्रयास कर रही है। बदमाशों के खिलाफ जिला बदर सहित अन्य कार्रवाई चल रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed