फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A rally was taken out to welcome the newly appointed presidents of various fronts of the BJP.

Nainital News: भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों के स्वागत में रैली निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out to welcome the newly appointed presidents of various fronts of the BJP.
नैनीताल। भाजपा नगर मंडल की ओर से सोमवार को विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। उनका आह्वान किया कि वह सामूहिक रूप से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि संगठन की कार्यशैली एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत वर्ष 2027 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी मोर्चों को मिलकर इस जीत को और प्रचंड बनाना होगा। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी नवनियुक्त मोर्चों के मंडल अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की। नैनीताल नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, किसान मोर्चा-मयंक पंत, अनु. मोर्चा हेमंत बेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा-संजोक सबरवाल तथा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोहित थापा की मौजूदगी में नगर में रैली निकाली गई। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन, प्रकाश आर्या, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, हरीश राणा, मोहित लाल साह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed