{"_id":"694efa2b8a31af7eec0ba67f","slug":"a-public-movement-has-been-announced-to-demand-revenue-village-status-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-2405-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजस्व गांव की मांग को लेकर जन आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजस्व गांव की मांग को लेकर जन आंदोलन का ऐलान
Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर जन आंदोलन होगा। इसको लेकर 11 जनवरी को महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। यहां कार रोड में ग्रामीणों की बैठक में राजस्व गांव का मुद्दा अब तक हल नहीं होने पर गंभीर चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि अब एकजुटता के साथ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को राजस्व गांव की लड़ाई में आगे आना होगा। एक जन आंदोलन से ही राजस्व गांव का दर्जा हासिल कि जा सकता है।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन आंदोलन की व्यापक सफलता के लिए 11 जनवरी को कार रोड में बैठक आहूत की जाएगी। यहां मुख्य रूप से हरीश बिसोती, कुंदन सिंह मेहता, इंदर सिंह पनेरी, कमल सिंह दानू, पुष्कर सिंह दानू, मोहन चंद्र कुराई, भुवन जोशी, कमलापति जोशी, पुष्कर दुबड़िया, प्रमोद कॉलोनी, बसंत पांडे, बिमला रौथांण, मीना कपिल, किशन सिंह बघरी, रमेश कुमार, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद