फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A protective wall is being built on the Vinod River, which will provide relief from soil erosion.

Nainital News: विनोद नदी पर बन रही सुरक्षा दीवार, भू-कटाव से मिलेगी निजात

Fri, 22 May 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 22 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
A protective wall is being built on the Vinod River, which will provide relief from soil erosion.
अल्मोड़ा/स्याल्दे । स्याल्दे ब्लॉक क्षेत्र में बहने वाली विनोद नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। करीब 6 करोड़ 74 लाख 89 हजार रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है जिससे क्षेत्र में होने वाले भू-कटाव पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

स्याल्दे बाजार क्षेत्र से होकर बहने वाली विनोद नदी बरसात के मौसम में विकराल रूप धारण कर लेती है। नदी के तेज बहाव के कारण हर वर्ष लगातार भू-कटाव होता है, जिससे कई हेक्टेयर उपजाऊ भूमि बह जाती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्याल्दे बाजार भी विनोद नदी के किनारे बसा होने के कारण लंबे समय से खतरे की जद में रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार ने नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की। इसके तहत कैहड़ गांव के पैदल पुल से स्याल्दे बाजार तक लगभग दो किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शुरू की गई इस योजना से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि दीवार बनने के बाद न केवल भूमि कटाव पर रोक लगेगी, बल्कि किसानों की उपजाऊ भूमि भी सुरक्षित रह सकेगी और स्याल्दे बाजार को भी बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

----------------
वर्षों से विनोद नदी के तेज बहाव के कारण बरसात में भारी नुकसान होता रहा है। नदी का उफान उपजाऊ भूमि को बहा ले जाता है। इसके बनने से राहत अब मिलेगी। - महेंद्र बसनाल, व्यवसायी स्याल्दे बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद नदी किनारे रहने से बरसात में भय लगा रहता था। नदी के उफान में आने पर रातभर जागना पड़ता था। तट बंध बनने के बाद भारी सुरक्षा व चैन है। - ललित आर्या, व्यवसायी स्याल्दे बाजार

कोट
बाढ़ सुरक्षा दीवार का कार्य अंतिम चरण में है। लगभग कार्य पूरा होने वाला है। थोड़ा दीवार बननी है और उसके पीछे भरान होना है। जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। - हिमांशु सुयाल, अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed