{"_id":"68dd7c4da043f02c640bb700","slug":"a-procession-was-taken-out-from-the-martyrs-house-with-soil-in-an-urn-nainital-news-c-240-1-shld1006-109768-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शहीद के घर से कलश में मिट्टी रखकर निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शहीद के घर से कलश में मिट्टी रखकर निकाली यात्रा
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। शहीद सम्मान यात्रा बुधवार को वीर बलिदानी सैनिक लांसनायक संजय सिंह बिष्ट (सेना मेडल वीरता) के घर रातीघाट से निकाली गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हल्द्वानी के अवकाश प्राप्त कर्नल रमेश सिंह अधिकारी ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद शहीद के परिवार के सदस्यों ने आंगन की मिट्टी को कलश में रखा। लोगों ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान संजय तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय, भारत का बेटा कैसा हो संजय बिष्ट जैसा हो, जब तक सूरज चांद रहेगा, संजय तेरा नाम रहेगा... आदि नारे लगाए।
उन्होंने बताया कि शहीद के जन्मस्थल की मिट्टी से लैंसडाउन में सैन्य धाम बनाया जाना है। स्थानीय स्कूलों के बच्चों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता ने बलिदानी संजय बिष्ट के माता-पिता, भाई और परिवार के सदस्यों का सम्मान किया। बता दें कि देश की रक्षा करते हुए 23 नवंबर 2023 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान संजय बिष्ट ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। वक्ताओं ने शहीद संजय बिष्ट की वीरता के बारे में बताया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहीद की बहन को नौकरी दिलाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि सरकार की तरफ से रातीघाट में बनने वाले हेलिपैड का नाम भी बलिदानी संजय बिष्ट के नाम पर रखा जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा रातीघाट आवास से पाडली तक निकाली गई। बाद में घर से ली गई मिट्टी को कलश पर रखकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हल्द्वानी ले जाया गया।
इस दौरान बलिदानी के पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट, मां मंजू देवी, भाई नीरज बिष्ट, एसडीएम मोनिका, तहसीलदार नेहा टम्टा, भावना मेहरा, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, यशपाल आर्या, कुंदन सिंह अमेरा, रमेश खनायत, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद