{"_id":"6952c295b8c8131d3802e30a","slug":"a-political-battle-erupted-in-okhalkanda-over-the-cost-of-sanitizer-nainital-news-c-418-1-shld1006-2516-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सैनिटाइजर के खर्चे पर ओखलकांडा में सियासी जंग छिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सैनिटाइजर के खर्चे पर ओखलकांडा में सियासी जंग छिड़ी
विज्ञापन
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में इन दिनों सैनिटाइजर के खर्च पर सियासत गरमाई हुई है। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली की ओर से बीते दिनों एक बैठक में कोविड के दौरान ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा पर सैनिटाइजर में ब्लॉक का पैसा गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। रुवाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने वर्तमान प्रमुख पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मामले में कमलेश ने मानहानि का केस करने का दावा किया है।
वीडियो में भीमताल विधायक की पत्नी कमलेश कह रही हैं कि कोविडकाल में उन्होंने अपने निजी 15 लाख रुपये से सैनिटाइजर और छिड़काव की व्यवस्था की थी। एक मद राज्य वित्त से कटा था और उसमें 8.41 लाख का मद कोविड और अन्य संक्रमित बीमारियों के लिए रखा गया था। यह वही मद है जो अब तक खर्च नहीं हुआ। ब्लॉक प्रमुख भाषणों में ब्लॉक के 8.41 लाख रुपये से सैनिटाइजर की व्यवस्था का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप झूठे और निराधार है। उन्होंने कहा कि वह झूठे आरोपों को स्वीकार नहीं करेंगी।