{"_id":"69a1fb64cb6c475b090e586c","slug":"a-one-year-old-child-left-home-after-not-being-provided-with-a-water-gun-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-4282-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पिचकारी नहीं दिलाई तो घर से चला आया साल का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पिचकारी नहीं दिलाई तो घर से चला आया साल का बच्चा
Sat, 28 Feb 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के बाईपास में चार साल का बच्चा शुक्रवार की शाम परिजनों की ओर से होली की पिचकारी नहीं दिए जाने से नाराज बच्चा घर से निकल गया। मूल रूप से बिहार निवासी दंपति का बच्चा अपने स्कूल बैग में कपड़े, जूते और किताब लेकर भीमताल बाजार में घूमता रहा। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने बच्चे को काफी देर तक अकेले घूमते हुए देखा तो उसके अपने पास बुलाकर अकेले घूमने की वजह पूछी। बच्चे ने बताया कि परिजनों से पिचकारी नहीं देने से नाराज होकर वह घर से बिना बताए हल्द्वानी को जा रहा था। सूचना पर उसके माता-पिता पहुंचे। परिजनों ने भी बताया कि वह पिचकारी नहीं देने से नाराज हो गया था। संवाद
विज्ञापन