{"_id":"6830df81998cbceb820496ae","slug":"a-new-sewer-line-will-be-laid-on-nawabi-road-at-a-cost-of-rs-974-crore-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122077-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: नवाबी रोड पर 9.74 करोड़ से बिछेगी नई सीवर लाइन, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट को मिली विभागीय सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: नवाबी रोड पर 9.74 करोड़ से बिछेगी नई सीवर लाइन, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट को मिली विभागीय सहमति
Sat, 24 May 2025 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:11 AM IST
सार
नवाबी रोड की सीवर लाइन आए दिन चोक होने की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। नब्बे के दशक में बिछाई गई यह लाइन अब जीर्ण-शीर्ण होने के कारण पेयजल निगम नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सीवर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी शहर के नवाबी रोड की सीवर लाइन आए दिन चोक होने की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। नब्बे के दशक में बिछाई गई यह लाइन अब जीर्ण-शीर्ण होने के कारण पेयजल निगम नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय तक नवाबी रोड की करीब डेढ़ किमी सीवर लाइन अब सुविधाजनक होगी। नई सीवर लाइन के 9.74 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को शुक्रवार को देहरादून में विभागीय सचिव की सहमति मिल गई है। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
घरों में घुसती है गंदगी : सीवर लाइन चोक होने से नवाबी रोड घरों में गदंगी घुस जाती है। करीब चार साल पहले महिला डिग्री कॉलेज के नजदीक एक घर के कमरे में सीवर की काफी गंदगी भर गई थी। यहां वर्ष 1989-90 में लाइनें बिछी थीं, लाइन के आए दिन चोक होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन