{"_id":"68106ff7032aa7821d02fc4d","slug":"a-new-proposal-will-be-made-for-khairna-barrage-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: खैरना बैराज का नया प्रस्ताव बनेगा, सिंचाई विभाग ने आरआईआर को रिवाइज DPR तैयार करने के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: खैरना बैराज का नया प्रस्ताव बनेगा, सिंचाई विभाग ने आरआईआर को रिवाइज DPR तैयार करने के लिए भेजा पत्र
Tue, 29 Apr 2025 11:51 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:51 AM IST
सार
खैरना बैराज के निर्माण की उम्मीद दोबारा जग गई है। सिंचाई विभाग ने रिवाइज डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आरआईआर) को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
खैरना बैराज के निर्माण की उम्मीद दोबारा जग गई है। सिंचाई विभाग ने रिवाइज डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आरआईआर) को पत्र भेजा है। बैराज निर्माण से नैनीताल, भवाली और पानी की दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन
भवाली, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के कई गांवों में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए वर्ष 2021-2022 में कोसी नदी पर खैरना बैराज का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सिंचाई अनुसंधान संस्थान ने करीब 263 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। योजना को शासन से मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
अब शासन ने खैरना बैराज का रिवाइज प्रस्ताव करने को कहा है। इस पर शासन ने सिंचाई विभाग से दोबारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग ने खैरना बैराज का रिवाइज प्रस्ताव तैयार करने के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
200490 स्क्वायर मीटर एरिया में स्टोर होगा पानी
खैरना बैराज निर्माण के बाद 200490 स्क्वायर मीटर एरिया में पानी स्टोर होगा। बैराज का कैचमेंट एरिया 1382 स्क्वायर मीटर का होगा। यहां पानी स्टोर कर रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक, भवाली और नैनीताल शहर को दिया जाएगा।