फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A municipal employee on hunger strike was forcibly lifted, leading to a scuffle.

Nainital News: नगर निगम में अनशन पर बैठे कर्मचारी को बलपूर्वक उठाया, नोकझोंक

Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A municipal employee on hunger strike was forcibly lifted, leading to a scuffle.
हल्द्वानी। नगर निगम परिसर में मांगों के लिए आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरण मित्र रोहित मसीह को पुलिस ने मंगलवार की रात बलपूर्वक उठा लिया। पुलिस और आंदोलनकारी कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने पर्यावरण मित्र को उठाकर बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्र बीती नौ जुलाई से निगम परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। पहले संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार बैठे थे लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज किए जाने पर उन्हें पुलिस ने उठा लिया था। इसके बाद बीती 11 जुलाई को रोहित अनशन पर बैठ गए थे। रोहित को उठाने के बाद रतन अनशन पर बैठ गए हैं। कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम के पहुंचने के कुछ देर बाद विधायक सुमित हृदयेश भी अनशन स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की मांग को जायज बताते हुए मौके से ही शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से बात की। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित ने बताया कि निगम से ठेका प्रथा समाप्त किए जाने, विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट में परिवर्तन किए जाने जैसी मांगों के लिए पर्यावरण मित्र लंबे समय से आंदोलित हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed