{"_id":"682b978c50baf62d4e0a3ed5","slug":"a-masked-man-entered-the-house-and-attacked-a-woman-with-a-knife-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-107270-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घर में घुसकर नकाबपोश का महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घर में घुसकर नकाबपोश का महिला पर चाकू से हमला
रामनगर के पीरूमदारा में घटना के बाद पुलिस को जानकारी देती महिला।
Link Copied
रामनगर। पीरूमदारा के ग्राम उदयपुरी चोपड़ा में नकबापोश ने लूट के इरादे से घर में अकेली महिला पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम उदयपुरी चोपड़ा में महावती नाम की महिला घर पर अकेली थी। उसका पति हरिप्रकाश काम पर गया था। सास-ससुर बगीचे में मजदूरी करने गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक नकाबपोश ने दरवाजा खटखटाया। महिला के दरवाजा खोलते ही उसने चाकू निकाल लिया। महिला के अनुसार, उसने बदमाश का चाकू हाथ से पकड़ लिया। छीनाझपटी में गर्दन में चाकू से घाव हो गए। इसी बीच बदमाश ने उसके सिर पर डंडा मार दिया और जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने बाद उसने सूचना पति व ससुरालियों को दी। बताया कि नकाबपोश अलमारी में रखे पांच हजार रुपये ले गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस टीम घटना के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।