फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   a marothan was organied to give a message to quit vice of alcohol and drugs

स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश देकर दौड़े युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
a marothan was organied to give a message to quit  vice of alcohol and drugs
नैनीताल में हाफ मैराथन दौड़ में दौड़ते प्रतिभागी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला प्रशासन के सहयोग से जोश-ए-स्पोर्ट्स इनोसिएटिव संस्था की ओर से रविवार को नैनीताल में हाफ मैराथन हुई। नशा मुक्ति का संदेश देते हुए 150 युवाओं ने मैराथन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। 21 किमी (पुरुष) की मैराथन में केनिया के स्टेफिन कौसगी ने पहला स्थान पाया। उन्होंने एक घंटा 21 मिनट में दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर प्रीतम सिंह रहे, उन्होंने एक घंटा 22 मिनट और तीस सेकेंड में दौड़ पूरी की, जबकि महेश कुमार ने एक घंटा 24 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

21 किमी (महिला) मैराथन में मुरादाबाद की विनीता गुज्जर ने एक घंटा 48 मिनट में दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने एक घंटा 49 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा और नैनीताल की नीलम लोधियाल ने एक घंटा 51 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 किमी दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रमोद सिंह पहले स्थान पर रहे, उन्होंने 35 मिनट नौ सेकेंड में दौड़ पूरी की, जबकि बिरदा राम बिश्नोई ने 35 मिनट चार सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान पाया। मैसिको सिंह ने 35 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11 किमी महिला वर्ग में मेरठ की रूबी कश्यप ने 46 मिनट 47 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान पाया। नैनीताल की गंगा बिष्ट ने 50 मिनट 17 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा और नैनीताल की पूजा रावत ने 52 मिनट चार सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान पाया।

इसके साथ चार किलोमीटर की रन फार फन दौड़ भी हुई, जिसका उद्देश्य नशे का विरोध था। अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। 21 किमी की मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम विजेताओं को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार, 11 किमी में प्रथम को दस हजार, द्वितीय को साढ़े सात हजार, तृतीय को चार हजार की नकद राशि दी गई। आयोजन को सफल बनाने में गुरलीन कौर, कमल बिष्ट, प्रो.सुनील कुमार, गौरी राणा, यशपाल रावत, बसंत के अलावा बीडी पांडे अस्पताल, बृजलाल अस्पताल और डीएसए नैनीताल ने सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed