फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : a man corona report after his death found positive

Coronavirus in Uttarakhand : रामनगर में मृत युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

Thu, 28 May 2020 02:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : a man corona report after his death found positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रामनगर (नैनीताल) क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिवार सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


युवक चार महीने से लीवर कैंसर से पीड़ित था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं मौहल्ले में भी दहशत है। 32 वर्षीय युवक शिवमंदिर का रहने वाला था। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


चार महीने से वह लीवर कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज राजीव गांधी मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल रोहिणी से चल रहा था। डॉक्टरों के जवाब देने पर उसे परिजन 25 मई को एंबुलेंस से रामनगर लेकर आए थे, प्रशासन ने उसे होम क्वारंटीन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे युवक की मौत हो गई और मौत होने के आधा घंटे बाद ही युवक की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक के अंतिम संस्कार के बाद उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed