फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A liquor dealer pretended to be a sister and sold the house of a soldier's wife in haldwani

हल्द्वानी: शराब कारोबारी ने बहन बनाकर बेच दिया सैनिक की पत्नी का घर, 1.78 करोड़ का लोन लेने का भी आरोप

Thu, 01 Oct 2026 11:28 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 11:28 AM IST
सार

हल्द्वानी की भागीरथी जोशी ने फतेहपुर के भुवन चंद्र जोशी पर प्रॉपर्टी कारोबार और बैंक लोन का भरोसा देकर मकान बिकवाने व 1.70 करोड़ का लोन दिखाने का आरोप लगाया। पुलिस ने 29 सितंबर की रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
A liquor dealer pretended to be a sister and sold the house of a soldier's wife in haldwani
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मुखानी के छड़ायल नयाबाद स्थित चंद्रानगर कॉलोनी निवासी भागीरथी जोशी ने फतेहपुर स्थित नील पोखरा नंबर-2 निवासी भुवन चंद्र जोशी उर्फ कन्नू जोशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने फरवरी 2024 से जुलाई 2025 के बीच प्रॉपर्टी कारोबार में निवेश और बैंक लोन दिलाने का भरोसा देकर मकान बिकवाने और उनके बैंक खाते पर 1.70 करोड़ का लोन दिखाने का आरोप लगाया है। वहीं धोखाधड़ी पूर्व सैनिक की पत्नी को बहन बनाकर अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने 29 सितंबर की रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी शराब का कारोबारी था और उन्हें भरोसे में लेकर बहन बनाया। इसके बाद कारोबार बढ़ाने के लिए जमीन के दस्तावेज तीन माह के लिए मांगे। बदले में प्रत्येक माह 1.50 रुपये का भुगतान करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज उन्होंने आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने बैंक लोन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। संपत्ति जल्द बंधक मुक्त होने का भी भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

आरोप है कि कारोबारी भुवन चंद्र जोशी ने उनकी संपत्ति करीब 2.58 करोड़ रुपये में बेच दी साथ ही उनके नाम पर करीब 1.70 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी कागजों में दिखा दिया। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पीड़िता के दिए साक्ष्यों की जांच टीम कर रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed