फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   a juvenile raped a girl

नाबालिग से एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने छेड़छाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
a juvenile raped a girl
रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने रामनगर-काशीपुर मार्ग स्थित राजपुर निवासी युवक पर उनकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म एवं एक अन्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज दिया है। हालांकि, दुष्कर्म का आरोपी पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी करीब एक माह पहले बड़ा राजपुर हल्दुआ में विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप लगाया कि विवाह समारोह में उसकी भतीजी से बड़ा राजपुर निवासी बबलू उर्फ राजकुमार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बबलू के खिलाफ धारा 376(3), 354, 354घ, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसार उनकी भतीजी गर्भवती है। इसके अलावा महिला की भतीजी से गांव के ही पिंटू उर्फ करन ने करीब पांच-छह दिन पहले छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिंटू को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी बबलू पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप
रामनगर (नैनीताल)। एक युवती ने गदरपुर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि तीन माह पहले उसकी दोस्ती गदरपुर के एक युवक से हुई। बाद में युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। इसके बाद युवक ने उससे बात करनी भी बंद कर दी और शादी करने की बात से मुकर गया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed