फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A girl playing in the courtyard of her house drowned in a canal and died.

Nainital News: घर के आंगन में खेल रही बच्ची की नहर में बहकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
A girl playing in the courtyard of her house drowned in a canal and died.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची आनंदपुर की नहर में बह गई। उसका शव तीन किमी दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन


गन्ना सेंटर चौकी इंचार्ज त्रिभुवन ने बताया कि बहेड़ी (यूपी) निवासी सुरेश मौर्या देवलचौड़ बंदोबस्ती में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह यहां किसी के खेत में मजदूरी करते हैं। सोमवार करीब दो बजे उनकी बेटी दिव्यांशी घर के आंगन में खेल रही थी। सामने आनंदपुर को जाने वाली नहर में पानी बह रहा था। दिव्यांशी खेलते-खेलते नहर में गिर गई। डेढ़ घंटे तक वह नहीं मिली तो ग्रामीणों ने नहर का पानी रुकवाया। ग्रामीण रवि पडियार के अनुसार उसकी खोजबीन की गई तो वह तीन किलोमीटर दूर आनंदपुर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed