फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fee of Rs 50 will have to be paid to visit Naina Peak

Nainital News: नैना पीक घूमने के लिए देना होगा 50 रुपये शुल्क

Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
A fee of Rs 50 will have to be paid to visit Naina Peak
नैनीताल। नगर की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक जाने वालों से अब वन विभाग 50 रुपये शुल्क वसूल करेगा। यदि पर्यटक वहां अपने साथ प्लास्टिक की बोतल या पैकेट लेकर जाते हैं तो उनके सामान की एंट्री भी की जाएगी। वापसी में भी गेट पर प्लास्टिक की खाली बोतल या पैकेट दिखाने होंगे। कमी होने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। ताकि नैना पीक क्षेत्र को जीरो कूड़ा जोन बनाया जा सके।
विज्ञापन



नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक (चायना पीक) समुद्र तल से 2611 मीटर ऊंचाई पर स्थित है जो नैनीताल वन प्रभाग की नैना रेंज में है। यह चोटी नैनीताल शहर से लगभग पांच किमी दूर है। वहां जाने के लिए किलवरी रोड से लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बावजूद यह युवा पर्यटकों व ट्रैकिंग करने वालों की पहली पसंद है। नैना पीक चोटी में पहुंचकर लोग नैनीताल का अद्भुत नजारा अपने कैमरे या मोबाइल से जरूर कैद करते हैं लेकिन अब पर्यटकों को यहां घूमने जाने के लिए वन विभाग को शुल्क देना पड़ेगा। वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत्त टीआर बीजूलाल की की अनुमति और डीएफओ चंद्रशेखर जोशी के निर्देश मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी ने किलबरी ईको टूरिज्म जोन के अन्तर्गत नैना पीक नेचर ट्रेल में ईको टूरिज्म की गतिविधियों के संचालन के लिए विगत नौ जनवरी से 50 रुपये प्रवेश शुल्क लेना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed